Jordan ने गिराए ईरान के 10 मिसाइल, आसमान में ही किया ढेर; कोई हताहत नहीं

World : जॉर्डन की सेना ने शनिवार, 18 जुलाई 2026 की सुबह एक बड़े ऑपरेशन के दौरान ईरान की 10 मिसाइलों को मार गिराया। ये मिसाइलें जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में घुस आई थीं, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से समय रहते रोक लिया

World : जॉर्डन की सेना ने शनिवार, 18 जुलाई 2026 की सुबह एक बड़े ऑपरेशन के दौरान ईरान की 10 मिसाइलों को मार गिराया। ये मिसाइलें जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में घुस आई थीं, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से समय रहते रोक लिया गया। इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

जॉर्डन की सेना के जनरल कमांड ने बताया कि यह कार्रवाई देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए की गई। ऑपरेशन के बाद रॉयल इंजीनियरिंग कॉर्प्स की टीमों ने उन जगहों से मलबा हटाना शुरू कर दिया है जहाँ मिसाइलें गिरी थीं। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इन इलाकों को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया है।

इस हमले को लेकर जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने ईरान द्वारा जॉर्डन और खाड़ी देशों पर किए गए हमलों की निंदा की और कहा कि इन हमलों का कोई औचित्य नहीं है। सफादी ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम का पालन करने की अपील की और क्षेत्रीय तनाव को खत्म करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाने को कहा। उन्होंने साफ किया कि जॉर्डन और अन्य अरब देश इस विवाद का हिस्सा नहीं हैं।

दूसरी तरफ, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उन्होंने ‘थंडर’ ऑपरेशन के तहत जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान के मुताबिक, जॉर्डन के मुवाफ़्फ़ाक़ साल्टी/अल अज़राक एयर बेस पर स्थित सैन्य ईंधन टैंकों पर ड्रोन हमले किए गए। इसी दौरान कुवैत ने भी अपने हवाई क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन खतरों का सामना किया और अपनी एयर डिफेंस प्रणाली को सक्रिय किया।