Maharashtra में JJ Hospital बना नंबर 1 मेडिकल कॉलेज, देश भर की रैंकिंग में मिला 18वां स्थान

Maharashtra: मुंबई के Grant Medical College और उससे जुड़े JJ Hospital ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। International Institutional Ranking Framework (IIRF) 2026 की रैंकिंग में यह संस्थान मह

Maharashtra: मुंबई के Grant Medical College और उससे जुड़े JJ Hospital ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। International Institutional Ranking Framework (IIRF) 2026 की रैंकिंग में यह संस्थान महाराष्ट्र का सबसे टॉप मेडिकल कॉलेज बनकर उभरा है। राष्ट्रीय स्तर पर JJ Hospital ने 18वां स्थान पाया है, जो राज्य के किसी भी मेडिकल कॉलेज के लिए अब तक की सबसे ऊंची रैंकिंग है।

IIRF ने 3 अगस्त 2026 को अपनी आधिकारिक रैंकिंग जारी की थी। Grant Medical College ने इस मूल्यांकन में कुल 929.27 पॉइंट्स हासिल किए हैं। अगर पश्चिमी भारत की बात करें, तो यह अस्पताल इस क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा है।

यह रैंकिंग केवल एक आधार पर नहीं, बल्कि नौ अलग-अलग पैमानों पर तय की गई है। इसमें पढ़ाई की साख, छात्रों को मिलने वाली नौकरी, रिसर्च का काम, छात्रों की प्रोफाइल और संस्थान के विकास जैसे जरूरी बिंदुओं को देखा गया है। राष्ट्रीय स्तर पर AIIMS New Delhi पहले, Madras Medical College दूसरे और JIPMER Puducherry तीसरे स्थान पर रहे हैं।

महाराष्ट्र के कुल 11 मेडिकल कॉलेज देश के टॉप 100 संस्थानों की लिस्ट में शामिल हुए हैं, जिनमें से 8 सरकारी संस्थान हैं। इन कॉलेजों की रैंकिंग इस प्रकार रही है:

मेडिकल कॉलेज का नाम नेशनल रैंक स्कोर/विशेष
Grant Medical College 18 महाराष्ट्र में टॉप
AIIMS Nagpur 28 914.88 पॉइंट्स
Seth GS Medical College 33 906.99 पॉइंट्स
Government Medical College, Nagpur 37 –
Government Medical College, Aurangabad 49 –
Government Medical College, Miraj 75 –
V M Government Medical College, Solapur 76 –
Armed Forces Medical College, Pune 81 –
BJ Medical College, Pune 84 –
Topiwala National Medical College 87 –
Indira Gandhi Govt Medical College, Nagpur 93 –