Delhi में झारखंड सरकार का बड़ा आयोजन, CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand: झारखंड सरकार आज से नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026’ का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम 8 और 9 जुलाई तक चलेगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस मौ
Jharkhand: झारखंड सरकार आज से नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026’ का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम 8 और 9 जुलाई तक चलेगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस मौके पर राज्य सरकार अपनी डिजिटल योजनाओं और आईटी विकास के रोडमैप को दुनिया के सामने रखेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद झारखंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और आईटी क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में देश और विदेश के बड़े निवेशक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, नीति निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
झारखंड सरकार इस प्लेटफॉर्म के जरिए राज्य में निवेश लाने की कोशिश करेगी, जिसके लिए कई समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। सरकार चाहती है कि तकनीक के इस्तेमाल से शासन व्यवस्था बेहतर हो और राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा हों।