Jharkhand में प्रेम प्रसंग के बाद 16 वर्षीय किशोरी की मौत, भागलपुर के मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम
Jharkhand/Godda: गोड्डा जिले के हनवाड़ा थाना क्षेत्र के खुर्द डुमरिया गांव में एक 16 साल की किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रियांशु कुमारी नाम की इस किशोरी ने कथित तौर पर प्रेम संबंध टूटने से आहत होकर जहर
Jharkhand/Godda: गोड्डा जिले के हनवाड़ा थाना क्षेत्र के खुर्द डुमरिया गांव में एक 16 साल की किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रियांशु कुमारी नाम की इस किशोरी ने कथित तौर पर प्रेम संबंध टूटने से आहत होकर जहरीली दवा खा ली थी। गंभीर हालत में उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।
परिजनों के मुताबिक प्रियांशु का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। परिवार को इस बात की जानकारी थी और उन्होंने किशोरी को समझाने की कोशिश भी की थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात 25 जुलाई को किशोरी ने अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन युवक ने इनकार कर दिया। इस बात से दुखी होकर रविवार सुबह करीब 7:30 बजे उसने घर में रखी कीटनाशक की गोली (सल्फास) खा ली।
घटना के बाद प्रियांशु को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (JLNMCH), मायागंज, भागलपुर रेफर किया गया। सोमवार 27 जुलाई को बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।