UP में जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए पहली उड़ान, CM योगी का आभार जताने पहुंचे जमीन देने वाले किसान
UP/Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को लखनऊ के लिए पहली व्यावसायिक उड़ान रवाना हुई। इस उड़ान में उन किसानों को बिठाया गया जिन्होंने एयरपोर्ट परियोजना के लिए अपनी जमीन दी थी। ये किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क
UP/Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को लखनऊ के लिए पहली व्यावसायिक उड़ान रवाना हुई। इस उड़ान में उन किसानों को बिठाया गया जिन्होंने एयरपोर्ट परियोजना के लिए अपनी जमीन दी थी। ये किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा करने के लिए लखनऊ गए, जो उनके लिए एक भावनात्मक पल था।
यह पहली फ्लाइट इंडिगो एयरलाइन द्वारा संचालित की गई थी। इसमें लगभग 170 से 172 किसान शामिल थे, जिनमें 20 महिलाएं भी थीं। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने इन किसानों के समूह का नेतृत्व किया और उन्हें लखनऊ तक ले गए। कई किसानों ने अपने जीवन में पहली बार हवाई यात्रा की और इसे अपने बचपन का सपना पूरा होना बताया। किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में बैठाया है।
लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों का भव्य स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की प्रगति और आने वाले समय में क्षेत्र में मिलने वाले फायदों पर चर्चा हुई। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह पहल उन किसानों के सम्मान का प्रतीक है जिनके त्याग से प्रदेश की सबसे बड़ी आधारभूत संरचना परियोजना पूरी हो रही है।