Maharashtra: National Testing Agency (NTA) ने सोमवार को JEE Main 2026 के दूसरे सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार देश के 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल का स्कोर हासिल कर टॉप किया है, जिनमें महाराष्ट्र के दो छात्र भी शाम
Maharashtra: National Testing Agency (NTA) ने सोमवार को JEE Main 2026 के दूसरे सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार देश के 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल का स्कोर हासिल कर टॉप किया है, जिनमें महाराष्ट्र के दो छात्र भी शामिल हैं। इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह नतीजा बहुत अहम है क्योंकि इसी के आधार पर अब JEE Advanced के लिए क्वालीफाई किया जाएगा।
महाराष्ट्र के कौन से छात्र रहे टॉप पर और क्या है रिजल्ट का गणित
महाराष्ट्र से माधव विरडिया और सिद्धार्थ श्रीकांत अठले ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। NTA ने साफ किया है कि यह स्कोर नॉर्मलाइज्ड है, जिसका मतलब है कि यह अलग-अलग शिफ्ट में बैठे छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर निकाला गया है, यह कुल अंकों का प्रतिशत नहीं है। जिन छात्रों ने दोनों सेशन की परीक्षा दी थी, उनके लिए बेहतर स्कोर को ही मेरिट लिस्ट में गिना जाएगा।
JEE Advanced 2026 के लिए जरूरी जानकारी और कट-ऑफ
रिजल्ट के साथ ही NTA ने JEE Advanced के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ भी जारी कर दिया है। जनरल कैटेगरी के छात्रों को एडवांस परीक्षा में बैठने के लिए कम से कम 93.41 परसेंटाइल लाना जरूरी है। टॉप 2.5 लाख रैंक वाले छात्र ही JEE Advanced 2026 में शामिल हो सकेंगे, जिसकी परीक्षा 17 मई 2026 को होनी तय है।
परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें और नियम
| विवरण |
जानकारी |
| कुल यूनिक उम्मीदवार |
15,38,474 |
| 100 परसेंटाइल वाले छात्र |
26 (तेलंगाना की आसना एकमात्र महिला) |
| रिजल्ट की तारीख |
20 अप्रैल 2026 |
| JEE Advanced तारीख |
17 मई 2026 |
| री-इवैल्यूएशन |
उपलब्ध नहीं है |