Jamui पुलिस ने नष्ट किया 623 किलो गांजा, 12 अलग-अलग मामलों में हुआ था जब्त
Jamui/Bhagalpur: जमुई पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजे को नष्ट कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर भागलपुर में ड्रग डिस्पोजल कमिटी की मौजूदगी में यह पूरी प्रक्रिया पूरी
Jamui/Bhagalpur: जमुई पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजे को नष्ट कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर भागलपुर में ड्रग डिस्पोजल कमिटी की मौजूदगी में यह पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई से इलाके के ड्रग तस्करों में हड़कंप है।
पुलिस ने बताया कि कुल 623 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया है, जिसे 12 अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे कमिटी की देखरेख में ठिकाने लगाया गया। एसपी विश्वजीत दयाल ने साफ कहा कि जमुई जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार चलता रहेगा।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी चेतावनी दी कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और तस्करी के पूरे नेटवर्क पर पैनी नजर रखी जा रही है। भविष्य में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी ताकि जिले में मादक पदार्थों की सप्लाई को पूरी तरह रोका जा सके।