Jamui में बीए छात्रा ने की आत्महत्या, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Jamui : बिहार के जमुई जिले के शांति नगर मोहल्ले में एक 18 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। रुबी कुमारी नाम की यह छात्रा बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और करीब 15 दिन पहले ही पढ़ाई के लिए शहर आई थी। मं

Jamui : बिहार के जमुई जिले के शांति नगर मोहल्ले में एक 18 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। रुबी कुमारी नाम की यह छात्रा बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और करीब 15 दिन पहले ही पढ़ाई के लिए शहर आई थी। मंगलवार रात वह अपने किराए के कमरे में मृत पाई गई।

जानकारी के मुताबिक, रुबी कुमारी खैरा थाना क्षेत्र के हरपेटी गांव की रहने वाली थी और उसके पिता का नाम उमेश तांती है। वह KKM College की छात्रा थी। बुधवार सुबह उसकी सहेली नंदिनी कुमारी, जिसके साथ वह कमरे में रहती थी, ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। इसके बाद मकान मालकिन और पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो रुबी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। उसे तुरंत एक प्राइवेट क्लिनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बुधवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी आत्महत्या की सही वजह साफ नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है और छात्रा की सहेली व परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से छात्रा के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।