ISRO और NIA को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला Ghaziabad का शख्स गिरफ्तार, मानसिक रूप से बीमार बताया गया

Ghaziabad/Delhi: ISRO और NIA जैसे बड़े सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि उसने कई हाई-सिक्

Ghaziabad/Delhi: ISRO और NIA जैसे बड़े सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि उसने कई हाई-सिक्योरिटी जगहों को निशाना बनाकर फर्जी ईमेल भेजे थे।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 36 साल के निशांत त्यागी के रूप में हुई है। निशांत ने 29 जून 2026 को ISRO मुख्यालय, NIA, DRDO, NPCIL और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) को धमकी भरे ईमेल भेजे थे। इसके अलावा उसने एयर इंडिया की दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली एक फ्लाइट को भी निशाना बनाया था। इन ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था और सभी संस्थानों में सुरक्षा जांच की गई थी।

दिल्ली पुलिस ने तकनीकी सबूतों और डिजिटल डेटा की मदद से निशांत का पता लगाया और उसे हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि निशांत साल 2008 से मानसिक बीमारी से जूझ रहा है और उसका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा था। उसके परिवार ने भी उसकी बीमारी की बात की पुष्टि की है।

पुलिस ने निशांत के पास से वह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिया है जिससे ये ईमेल भेजे गए थे। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला है। बेंगलुरु पुलिस ने भी ISRO अधिकारी की शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने यह सब क्यों किया और ईमेल भेजने के पीछे की असल वजह क्या थी।