Israel में जेलों के बाहर मगरमच्छ पालने की तैयारी, फिलिस्तीनी कैदियों को रोकने के लिए बनाया गया प्लान
World: इजरायल सरकार एक ऐसा विवादित कदम उठाने जा रही है जिससे पूरी दुनिया में चर्चा शुरू हो गई है। वहां की सरकार अब जेलों के चारों ओर बनी खाइयों में मगरमच्छ डालने की योजना बना रही है। यह कदम खासतौर पर उन जेलों में उठाया ज
World: इजरायल सरकार एक ऐसा विवादित कदम उठाने जा रही है जिससे पूरी दुनिया में चर्चा शुरू हो गई है। वहां की सरकार अब जेलों के चारों ओर बनी खाइयों में मगरमच्छ डालने की योजना बना रही है। यह कदम खासतौर पर उन जेलों में उठाया जाएगा जहां फिलिस्तीनी कैदी रखे गए हैं। इस योजना को लागू करने के लिए सरकार ने मगरमच्छों की कानूनी श्रेणी में बदलाव कर दिया है।
नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर Itamar Ben-Gvir ने इस विचार को आगे बढ़ाया है। इसी वजह से पर्यावरण संरक्षण मंत्री Idit Silman ने बुधवार, 15 जुलाई 2026 को एक आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस आदेश के बाद Nile crocodiles को ‘संरक्षित वन्यजीव’ की श्रेणी से हटाकर ‘विशेष रूप से प्रबंधित वन्यजीव’ या ‘पालतू वन्यजीव’ की श्रेणी में डाल दिया गया है। पहले इन मगरमच्छों को केवल रिसर्च या शिक्षा के लिए लाइसेंस वाले केंद्रों में रखा जा सकता था, लेकिन अब Israel Prison Service (IPS) इन्हें सुरक्षा कारणों से रख सकेगा।
यह पूरा प्रोजेक्ट सबसे पहले दक्षिण इजरायल की Ketziot Prison में शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि Ben-Gvir को यह विचार फ्लोरिडा के एक डिटेंशन सेंटर से मिला था। इस योजना को लेकर इजरायल के अंदर ही काफी विरोध हो रहा है। पर्यावरण मंत्रालय की कानूनी सलाहकार Neta Drori और Israel Nature and Parks Authority (INPA) ने इसका कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि जेल विभाग के पास खतरनाक जानवरों को संभालने का कोई अनुभव नहीं है और यह कानून के खिलाफ है।
मानवाधिकार समूहों और पशु कल्याण संगठनों ने भी इस कदम की आलोचना की है। उनका कहना है कि यह तरीका अनैतिक है। वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सर्दियों में मगरमच्छ सुस्त हो जाते हैं, जिससे यह सुरक्षा के लिहाज से प्रभावी नहीं होगा। एक मगरमच्छ की कीमत 8,000 से 20,000 डॉलर के बीच बताई जा रही है। इस बीच, Ben-Gvir ने सोशल मीडिया पर एक AI फोटो शेयर कर इस फैसले का स्वागत किया है, जबकि कई लोग इसे केवल दिखावा और मूर्खता बता रहे हैं।