Duleep Trophy 2026: ईशान किशन करेंगे East Zone की कप्तानी, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान
West Bengal: भारतीय घरेलू क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट Duleep Trophy 2026 के लिए East Zone की टीम का ऐलान हो गया है। इस बार टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज Ishan Kishan को सौंपी गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है
West Bengal: भारतीय घरेलू क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट Duleep Trophy 2026 के लिए East Zone की टीम का ऐलान हो गया है। इस बार टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज Ishan Kishan को सौंपी गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि केवल 15 साल के युवा खिलाड़ी Vaibhav Suryavanshi को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
East Zone की इस टीम का चयन कोलकाता के Eden Gardens में हुई चयन समिति की बैठक में किया गया। चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी की काबिलियत पर भरोसा जताया है। वैभव ने हाल ही में Zimbabwe के खिलाफ T20 सीरीज में दो अर्धशतक लगाए थे और वह अंतरराष्ट्रीय T20 में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने थे। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला था।
यह टूर्नामेंट 23 अगस्त 2026 से शुरू होगा और 10 सितंबर 2026 तक चलेगा। BCCI के नियमों के मुताबिक सभी मैच बेंगलुरु के Centre of Excellence में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के फॉर्मेट में छह जोनल टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से Central Zone और South Zone को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है। East Zone का पहला मुकाबला North East Zone से होगा।
East Zone की पूरी टीम इस प्रकार है:
- Ishan Kishan (कप्तान)
- Vaibhav Suryavanshi (उपकप्तान)
- Mohammed Shami
- Mukesh Kumar
- Abhimanyu Easwaran
- Shahbaz Ahmed
- Sudip Kumar Gharami
- Suraj Sindhu Jaiswal
- Kumar Kushagra
- Shikhar Mohan
- Anukul Roy
- Virat Singh
- Subhranshu Senapati
- Denish Das
- Abhijit Sarkar
चोटिल होने के कारण Riyan Parag को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। टीम का चयन घरेलू सीजन और Ranji Trophy में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।