Caspian Sea में ईरान के जहाज पर हमला, एक नाविक की मौत; यूक्रेन ने ली जिम्मेदारी

World : Caspian Sea में एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद तनाव बढ़ गया है। इस हमले में एक नाविक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। ईरान ने इस घटना के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy को जिम्मेदार ठ

World : Caspian Sea में एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद तनाव बढ़ गया है। इस हमले में एक नाविक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। ईरान ने इस घटना के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy को जिम्मेदार ठहराया है और इसे एक आपराधिक कृत्य बताया है।

ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने साफ कहा कि इस हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा। ईरान ने विरोध जताने के लिए तेहरान में यूक्रेन के चार्ज डी अफेयर्स को तलब किया है। ईरान का कहना है कि उसने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में तटस्थता बनाए रखी थी, फिर भी उसके व्यापारिक जहाज को निशाना बनाया गया। ईरान ने इस घटना को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन बताया है और सुरक्षा परिषद से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने स्वीकार किया कि उन्होंने Caspian Sea में लंबी दूरी के हमलों के जरिए बड़े नतीजे हासिल किए हैं। यूक्रेन के मुताबिक, उन्होंने उन जहाजों को निशाना बनाया जो ईरान और रूस के बीच सैन्य सामान की सप्लाई कर रहे थे। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने पुष्टि की कि हमला उसी ईरानी जहाज पर हुआ जो अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को तोड़कर सैन्य कार्गो ले जा रहा था।

इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बातचीत हुई है। ईरान के विदेश मंत्री ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख Kaja Kallas और रूस के विदेश मंत्री Sergei Lavrov से फोन पर बात की। रूस के विदेश मंत्री Lavrov ने नाविक की मौत पर दुख जताया और कहा कि यूक्रेन सरकार के ऐसे कारनामे बंद होने चाहिए। ईरान अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस हमले की निंदा करने की अपील कर रहा है।