IPL 2027: Hardik Pandya को लेकर Mumbai Indians और CSK के बीच बड़ी डील की चर्चा, ट्रेड को लेकर फंसे बात

IPL : क्रिकेट के गलियारों में इस समय मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले एक बड़े खिलाड़ी ट्रेड की चर्चा तेज है। खबर है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya अगले सीजन में टीम छोड़ सकते हैं। IPL 2026 म

IPL : क्रिकेट के गलियारों में इस समय मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले एक बड़े खिलाड़ी ट्रेड की चर्चा तेज है। खबर है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya अगले सीजन में टीम छोड़ सकते हैं। IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद अब दोनों टीमें खिलाड़ी की अदला-बदली को लेकर बातचीत कर रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mumbai Indians हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर करना चाहती है। इसके बदले में मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स से Shivam Dube और युवा खिलाड़ी Ayush Mhatre की मांग की है। मुंबई टीम विशेष रूप से आयुष म्हात्रे को अपनी टीम में शामिल करने के लिए अड़ी हुई है।

दूसरी तरफ, Chennai Super Kings हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में लाने के लिए तैयार है, लेकिन वे आयुष म्हात्रे को छोड़ने के मूड में नहीं हैं। CSK ने मुंबई को एक दूसरा ऑफर दिया है जिसमें Shivam Dube, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज Dewald Brevis और 10 करोड़ रुपये नकद शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस पूरे पैकेज की कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

फिलहाल यह बातचीत एक जगह रुक गई है क्योंकि मुंबई इंडियंस आयुष म्हात्रे के नाम पर अड़ी हुई है। अगर यह डील नहीं होती है, तो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी इस दौड़ में शामिल हो सकती है और हार्दिक पांड्या वहां जा सकते हैं।

बता दें कि BCCI के नियमों के अनुसार किसी भी ट्रेड के लिए खिलाड़ी की सहमति जरूरी होती है। साथ ही, टीमों को अपनी स्क्वॉड लिमिट और सैलरी कैप का भी ध्यान रखना पड़ता है। हालांकि, दोनों फ्रेंचाइजी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस ट्रेड की पुष्टि नहीं की है।