Delhi में Type 1 Diabetes समिट का ऐलान, Jodhpur में जुटेगा दुनिया भर के एक्सपर्ट्स का जमावड़ा
Delhi: बच्चों में होने वाली Type 1 Diabetes की समस्या से निपटने के लिए भारत ने एक बड़ी तैयारी की है। नई दिल्ली के Constitution Club of India में एक कार्यक्रम के दौरान ‘International Type 1 Diabetes Summit 2026̵
Delhi: बच्चों में होने वाली Type 1 Diabetes की समस्या से निपटने के लिए भारत ने एक बड़ी तैयारी की है। नई दिल्ली के Constitution Club of India में एक कार्यक्रम के दौरान ‘International Type 1 Diabetes Summit 2026’ की घोषणा की गई। इस समिट का मकसद डायबिटीज से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए बेहतर इलाज और सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
यह समिट The Friends of Mewar, Breakthrough T1D और William J Clinton Foundation के साझा प्रयास से आयोजित की जाएगी। उदयपुर की राजकुमारी और Breakthrough T1D की ग्लोबल एंबेसडर पद्मजा कुमारी परमार ने बताया कि अब सिर्फ जागरूकता फैलाने का समय नहीं है, बल्कि जमीन पर ठोस काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के जरिए दुनिया भर के विशेषज्ञों और भारतीय नेतृत्व को एक साथ लाया जाएगा ताकि इलाज को आसान और सस्ता बनाया जा सके।
इस समिट का आयोजन राजस्थान के Jodhpur शहर में 30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इसमें अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, हेल्थ एक्सपर्ट, रिसर्चर्स और पॉलिसी बनाने वाले लोग हिस्सा लेंगे।
भारत के लिए यह कदम इसलिए भी जरूरी है क्योंकि हाल ही में देश की नेशनल हेल्थ पॉलिसी में बच्चों की Type 1 Diabetes को औपचारिक पहचान मिली है। इससे अब समय पर बीमारी की पहचान करने और मरीजों को लंबे समय तक सस्ती देखभाल देने पर सरकार का ध्यान बढ़ेगा।