Mumbai में घायल कोबरा का हुआ दुर्लभ CT Scan, इलाज के बाद जंगल में छोड़ा गया सांप
Maharashtra: मुंबई के चेंबूर इलाके में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर एक भारतीय चश्मे वाला कोबरा (Indian Spectacled Cobra) घायल अवस्था में मिला था। इस सांप के शरीर के बीच के हिस्से में चोट लगी थी, जिसके बाद इसे इलाज के लिए अस्पत
Maharashtra: मुंबई के चेंबूर इलाके में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर एक भारतीय चश्मे वाला कोबरा (Indian Spectacled Cobra) घायल अवस्था में मिला था। इस सांप के शरीर के बीच के हिस्से में चोट लगी थी, जिसके बाद इसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मुंबई के Fredna Vet Diagnostics (FVD) में इस सांप का एक दुर्लभ CT Scan किया गया, जिससे उसकी चोटों का सही पता चल सका और उसका सफल इलाज हुआ।
इस मामले में डॉक्टर दीपा कत्याल ने सांप की चोटों को देखते हुए उसे आगे की जांच के लिए रेफर किया था। Fredna Vet Diagnostics की टीम ने बताया कि वन्यजीवों और खास तौर पर रेंगने वाले जीवों के इलाज में CT तकनीक का इस्तेमाल एक बड़ा कदम है। इस तकनीक की मदद से शरीर के अंदरूनी हिस्सों की बारीकी से जांच की जा सकती है, जो ऐसे मुश्किल मामलों में बहुत मददगार होती है।
जांच के दौरान सांप को बिना बेहोश किए स्थिर रखने के लिए एक खास लोकल नर्व ब्लॉक दिया गया, ताकि वह हिले नहीं और सुरक्षित तरीके से स्कैन हो सके। CT स्कैन की रिपोर्ट में पता चला कि सांप की दाईं ओर की एक पसली टूटी हुई थी और शरीर की बाहरी दीवार के पास हवा के बुलबुले और सूजन थी। राहत की बात यह रही कि सांप के किसी भी मुख्य अंग या रीढ़ की हड्डी में कोई गंभीर नुकसान नहीं पाया गया।
सही डायग्नोसिस और इलाज मिलने के बाद कोबरा पूरी तरह ठीक हो गया। स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद उसे सुरक्षित रूप से वापस जंगल में छोड़ दिया गया।