Indonesia में जंगलों की आग ने मचाई तबाही, धुएं से पड़ोसी देश Malaysia भी परेशान, 43 हेलीकॉप्टर तैनात
World: इंडोनेशिया के छह राज्यों में जंगलों और जमीनी इलाकों में भीषण आग लगी है। इस संकट से निपटने के लिए सरकार ने 43 हेलीकॉप्टर और 15 विमान तैनात किए हैं। साथ ही बारिश करवाने के लिए क्लाउड सीडिंग का सहारा लिया जा रहा है।
World: इंडोनेशिया के छह राज्यों में जंगलों और जमीनी इलाकों में भीषण आग लगी है। इस संकट से निपटने के लिए सरकार ने 43 हेलीकॉप्टर और 15 विमान तैनात किए हैं। साथ ही बारिश करवाने के लिए क्लाउड सीडिंग का सहारा लिया जा रहा है। एल नीनो के असर से सूखे की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे आग और तेजी से फैल रही है।
इस साल जनवरी से जून के बीच करीब 1,07,465 हेक्टेयर जमीन आग की चपेट में आ चुकी है। यह 2023 के मुकाबले 110 प्रतिशत ज्यादा है। आग की वजह से उठने वाला जहरीला धुआं अब पड़ोसी देश मलेशिया तक पहुंच गया है, जिससे वहां हवा की क्वालिटी खराब हो गई है। मलेशिया के सारावाक राज्य के 11 इलाकों में हवा काफी जहरीली हो चुकी है।
हालात इतने खराब हैं कि वेस्ट कालीमंतन की राजधानी पोंटियानाक में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन कर दी गई है। वहीं, माउंट ब्रोमो नेशनल पार्क को भी 8 अगस्त से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है ताकि आग बुझाने का काम तेजी से हो सके।
सरकार ने इस आपदा से लड़ने के लिए करीब 48,000 जवानों को लगाया है, जिनमें फायरफाइटर्स, पुलिस, सैनिक और वॉलंटियर्स शामिल हैं। Coordinating Minister Djamari Chaniago ने बताया कि बारिश वाले बादलों की कमी के कारण क्लाउड सीडिंग में मुश्किलें आ रही हैं। हालांकि, माउंट ब्रोमो नेशनल पार्क की 899 हेक्टेयर जमीन जलने के बाद अब आग को काफी हद तक काबू कर लिया गया है और बचे हुए छोटे हिस्सों पर काम जारी है।