Indonesia में बाली से लोम्बोक जा रही Ferry में लगी आग, 1 व्यक्ति की मौत और 172 लोग बचाए गए
World : इंडोनेशिया के लोम्बोक स्ट्रेट में बुधवार तड़के एक यात्री फेरी में भीषण आग लग गई। यह जहाज बाली के पडंगबाई पोर्ट से लोम्बोक के लेम्बार पोर्ट की ओर जा रहा था। इस हादसे के बाद बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया
World : इंडोनेशिया के लोम्बोक स्ट्रेट में बुधवार तड़के एक यात्री फेरी में भीषण आग लग गई। यह जहाज बाली के पडंगबाई पोर्ट से लोम्बोक के लेम्बार पोर्ट की ओर जा रहा था। इस हादसे के बाद बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 172 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।
हादसा KM Putri Yasmin नाम के जहाज के साथ हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग स्थानीय समय के अनुसार सुबह 4:15 से 4:39 के बीच लगी। जहाज पर 114 यात्री और 17 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनकी कुल संख्या 131 बताई जा रही है। इसके अलावा जहाज पर 44 गाड़ियां और 53 मोटरसाइकिलें भी लदी हुई थीं। हालांकि, बचाए गए लोगों की संख्या को लेकर अलग-अलग अधिकारियों ने अलग-अलग दावे किए हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन में इंडोनेशियाई नेवी, BASARNAS (सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी) और KMP Port Link II नाम के एक अन्य जहाज ने मदद की। बचाव कार्य के दौरान समुद्र में 4 मीटर तक ऊंची लहरें उठ रही थीं, जिससे ऑपरेशन में काफी मुश्किल आई। यात्रियों को अलग-अलग जहाजों के जरिए बाली और लेम्बार पोर्ट पहुंचाया गया।
लोम्बोक के सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख Muhamad Hariyadi और बाली के एजेंसी हेड I Gusti Lanang Wiswananda ने इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। फिलहाल आग लगने के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इंडोनेशिया में पिछले कुछ समय में फेरी में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे समुद्री सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।