Rajkot में IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रहे 194 यात्री सुरक्षित

Gujarat/Rajkot: दुबई से मुंबई जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E 1452 की राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में कुल 194 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया है। जानकारी

Gujarat/Rajkot: दुबई से मुंबई जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E 1452 की राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में कुल 194 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट सुबह 11:19 बजे दुबई एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। उड़ान भरने के करीब 2 घंटे 37 मिनट बाद पायलट ने विमान के कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं देखा या धुएं का अलर्ट मिला। इसके तुरंत बाद पायलट ने राजकोट एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की मांग की।

राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोरा ने पुष्टि की है कि विमान दोपहर 3:26 बजे सुरक्षित लैंड हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमों को पहले ही तैनात कर दिया गया था। एयरपोर्ट प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने सुरक्षा के सभी जरूरी नियमों का पालन किया। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है ताकि धुएं की सही वजह का पता लगाया जा सके।