UP, Bihar और Maharashtra समेत 6 राज्यों के लिए खुशखबरी, 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरे सितंबर 2026 तक बढ़े

Indian Railways : भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड को जोड़ने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ा दि

Indian Railways : भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड को जोड़ने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ा दिया गया है। अब ये ट्रेनें मुख्य रूप से सितंबर 2026 तक चलेंगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार और पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने इस विस्तार की पुष्टि की है। इन ट्रेनों की बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट और सभी पीआरएस काउंटरों पर शुरू हो चुकी है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक करा सकते हैं।

ट्रेन का नाम विस्तार की तारीख
मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल 29 अगस्त 2026 तक
कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 1 सितंबर 2026 तक
मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल 30 सितंबर 2026 तक
बनारस-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 2 अक्टूबर 2026 तक
अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 11 सितंबर 2026 तक
दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 14 सितंबर 2026 तक

इनके अलावा वडोदरा-गोरखपुर, वडोदरा-मऊ, वलसाड-दानापुर, सूरत-छपरा, उधना-मधुबनी, उधना-हसनपुर और प्रतापनगर-लालकुआं स्पेशल ट्रेनों के फेरों को भी सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेनों के समय, ठहराव और रैक की सही जानकारी के लिए आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का इस्तेमाल करें।