Indian Passport की फीस में भारी बढ़ोतरी, 1 जुलाई से लागू होंगे नए दाम; UAE समेत दुनिया भर के भारतीयों पर पड़ेगा असर

World: विदेश में रहने वाले भारतीयों और पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। भारत सरकार ने पासपोर्ट फीस में भारी इजाफा किया है, जिससे अब पासपोर्ट बनवाना काफी महंगा हो जाएगा। यह नया नियम 1 जुलाई 2026 से पूरी दुनिया

World: विदेश में रहने वाले भारतीयों और पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। भारत सरकार ने पासपोर्ट फीस में भारी इजाफा किया है, जिससे अब पासपोर्ट बनवाना काफी महंगा हो जाएगा। यह नया नियम 1 जुलाई 2026 से पूरी दुनिया में लागू होगा, जिसका सीधा असर UAE में रह रहे करीब 45 लाख भारतीयों पर भी पड़ेगा।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने 20 जून 2026 को एक गजट नोटिफिकेशन जारी कर ‘पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026’ के तहत फीस बढ़ाने का फैसला लिया है। कुछ सेवाओं की फीस में 75% तक की बढ़ोतरी की गई है। UAE में पासपोर्ट और वीजा सेवाओं के लिए अब एक नया सिस्टम लागू होगा। 1 जुलाई 2026 से Alhind Tours and Travels LLC नई सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम संभालेगी, जो सात अमीरातों में 16 नए केंद्रों के जरिए काम करेगी।

UAE में पुराने सर्विस प्रोवाइडर BLS International और SGIVS Global ने 25 जून 2026 को नए आवेदन लेना बंद कर दिया था। 26 से 30 जून तक सामान्य सेवाएं बंद रहीं, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं के लिए अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में काउंसलेट खुला रहा।

पासपोर्ट फीस की नई दरें (INR में)

सेवा का प्रकार पुरानी फीस नई फीस
नॉर्मल पासपोर्ट (36 पेज) ₹1,500 ₹2,500
नॉर्मल पासपोर्ट (60 पेज) ₹2,000 ₹3,500
तत्काल पासपोर्ट (36 पेज) ₹3,500 ₹5,000
तत्काल पासपोर्ट (60 पेज) ₹4,000 ₹6,000
खोया/खराब पासपोर्ट (नॉर्मल, 36 पेज) ₹3,000 ₹5,000
खोया/खराब पासपोर्ट (तत्काल, 36 पेज) ₹5,000 ₹7,500
खोया/खराब पासपोर्ट (नॉर्मल, 60 पेज) ₹3,500 ₹6,000
खोया/खराब पासपोर्ट (तत्काल, 60 पेज) ₹5,500 ₹8,500
नाबालिग (Minor) पासपोर्ट (36 पेज) ₹1,000 ₹1,750

NRIs के लिए भी फीस बढ़ाई गई है। अब 36 पेज वाले नॉर्मल पासपोर्ट के लिए 125 डॉलर (पहले 75 डॉलर) और तत्काल आवेदन के लिए 250 डॉलर (पहले 225 डॉलर) देने होंगे। भारत में अन्य सेवाओं जैसे पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट और सरेंडर सर्टिफिकेट की फीस 750 रुपये तय की गई है। विदेश में इमरजेंसी सर्टिफिकेट के लिए 15 डॉलर लगेंगे।