Black Sea में भारतीय नाविक की मौत, MV Omorfi जहाज पर हुआ हमला
World : ब्लैक सी (Black Sea) में एक कमर्शियल जहाज MV Omorfi पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की जान चली गई है। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं
World : ब्लैक सी (Black Sea) में एक कमर्शियल जहाज MV Omorfi पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की जान चली गई है। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं।
यह हमला 18 जुलाई 2026 को हुआ था। MV Omorfi मार्शल आइलैंड्स का एक बल्क कैरियर जहाज है। जानकारी के मुताबिक, यह हमला ब्लैक सी में रूस के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में हुआ। हादसे के वक्त जहाज पर कुल दस क्रू मेंबर्स थे, जिनमें तीन भारतीय शामिल थे। इस हमले में चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता की मौत हो गई, जबकि बाकी दो भारतीय नाविक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
24 जुलाई 2026 को विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा की। मंत्रालय ने कहा कि कमर्शियल जहाजों और मासूम नागरिक नाविकों को निशाना बनाना पूरी तरह से गलत है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे समुद्री रास्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि वैश्विक व्यापार बिना किसी रुकावट के चलता रहे। रूस में भारतीय डिप्लोमैटिक मिशन ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है और प्रभावित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
यह एक हफ्ते के भीतर ब्लैक सी में भारतीय नाविकों पर हुआ दूसरा घातक हमला है। इससे पहले 19 जुलाई 2026 को MV Golden Leo नाम के जहाज पर हमला हुआ था, जिसमें चार भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। उस मामले में रूस ने दावा किया था कि जहाज सैन्य सामान ले जा रहा था, लेकिन भारत ने इसे खारिज करते हुए कहा कि जहाज पर अनाज लदा था।
ड्रोन हमलों के बढ़ते खतरे को देखते हुए रूस ने अपने सबसे बड़े एक्सपोर्ट पोर्ट नोवोरोसियस्क (Novorossiysk) में रात के समय जहाजों के आने-जाने पर रोक लगा दी है और ब्लैक सी के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन में जहाजों को खतरे की चेतावनी दी है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने हमले के जिम्मेदार का नाम नहीं लिया है, लेकिन फॉरवर्ड सीमेंस यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि MV Omorfi को एक यूक्रेनी ड्रोन ने निशाना बनाया था।