China रवाना हुई भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम, पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलेगा भारत

UP/Lucknow: भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम बुलंद हौसलों के साथ चीन के जिनझोंग के लिए रवाना हो गई है। यह टीम 25वीं IHF महिला जूनियर (Under-20) वर्ल्ड हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक मौका है

UP/Lucknow: भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम बुलंद हौसलों के साथ चीन के जिनझोंग के लिए रवाना हो गई है। यह टीम 25वीं IHF महिला जूनियर (Under-20) वर्ल्ड हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक मौका है क्योंकि पहली बार देश की जूनियर महिला हैंडबॉल टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।

यह टूर्नामेंट 24 जून से शुरू होकर 4 या 5 जुलाई 2026 तक चलेगा। खास बात यह है कि टीम बिना किसी सरकारी वित्तीय मदद के इस विश्व प्रतियोगिता में भाग ले रही है। खिलाड़ियों का उत्साह काफी ज्यादा है और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

टीम की तैयारी और हौसला बढ़ाने के लिए कई बड़े नेताओं और अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। 15 जून को चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर Nishant Kumar Yadav ने टीम से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह टीम करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों और गर्व का प्रतिनिधित्व कर रही है। इसी तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini ने भी टीम से मुलाकात की और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Handball Association India की अध्यक्ष Alka Das, जिन्हें मई 2026 में सर्वसम्मति से चुना गया था, ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और पूरे देश में हैंडबॉल खेल को विकसित करने का भरोसा दिया है। एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक Dr. Anandeshwar Pandey ने बताया कि Alka Das के अध्यक्ष बनने से खिलाड़ियों के विकास और एसोसिएशन के कामकाज में तेजी आएगी।