Iran के पूर्व सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे Bihar के राज्यपाल और विदेश राज्य मंत्री, MEA ने की पुष्टि
World : भारत सरकार ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को बताया कि बिहार के
World : भारत सरकार ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को बताया कि बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र बरगिटा शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को ईरान जाएंगे।
अयातुल्ला खामेनेई की मौत 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों के कारण हुई थी। ईरान की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता दिया गया था। भारत की ओर से इस प्रतिनिधिमंडल का जाना दोनों देशों के बीच पुराने सभ्यतागत रिश्तों और आपसी संबंधों को मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है।
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया काफी लंबी है और यह ईरान के अलग-अलग शहरों में चलेगी। 4 और 5 जुलाई को तेहरान के इमाम खुमैनी के मोसल्ला प्रेयर हॉल में विदाई समारोह होंगे, जबकि 6 जुलाई को तेहरान में राजकीय अंतिम संस्कार का जुलूस निकलेगा। इसके बाद 7 जुलाई को কোম शहर में और आखिरी संस्कार 9 जुलाई को मशहद के इमाम रजा (AS) के पवित्र मंदिर में किया जाएगा।
इससे पहले 5 मार्च को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे। ईरान में अब उनके बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना गया है।