Delhi के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 T20I मैच
Delhi: राजधानी दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। सितंबर 2026 में भारत और अफगानिस्तान की टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जा सकती है। खास बात यह है कि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा, लेकिन
Delhi: राजधानी दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। सितंबर 2026 में भारत और अफगानिस्तान की टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जा सकती है। खास बात यह है कि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
BCCI सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच इस सीरीज को लेकर सहमति बन गई है। अब बस कुछ कागजी कार्रवाई बाकी है, जिसके बाद आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। यह सीरीज भारत के श्रीलंका टेस्ट दौरे और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के बीच रखी गई है, ताकि दोनों टीमें एशियाई खेलों की तैयारी कर सकें।
इस सीरीज के लिए संभावित तारीखें 13, 15 और 17 सितंबर बताई जा रही हैं, हालांकि कुछ रिपोर्ट में 13, 16 और 19 सितंबर की बात भी कही गई है। BCCI ने इस मामले में दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) से भी बात की है, ताकि अरुण जेटली स्टेडियम को अफगानिस्तान के होम बेस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। इस वजह से DDCA अपने दिल्ली प्रीमियर लीग T20 के शेड्यूल में भी बदलाव कर रहा है।
हालांकि, कुछ चर्चाएं यह भी हैं कि बांग्लादेश के साथ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज की वजह से इस शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। ऐसी संभावना है कि अफगानिस्तान सीरीज को 17 सितंबर से शुरू किया जाए ताकि बांग्लादेश दौरे के लिए समय मिल सके। फिलहाल इस सीरीज का पूरा ब्यौरा राष्ट्रीय चयन समिति के साथ साझा कर दिया गया है ताकि एशियाई खेलों के लिए सही टीम चुनी जा सके।