India और UAE के बीच बढ़ेगी दोस्ती, वीजा और कानूनी मदद को लेकर हुआ बड़ा समझौता
World: भारत और UAE ने आपसी रिश्तों को और मजबूत करने के लिए नई दिल्ली में अपनी 7वीं काउंसलर मीटिंग की। इस बैठक में दोनों देशों ने तय किया कि वे लोगों की आवाजाही, अपराधियों के प्रत्यर्पण और कानूनी मदद के मामलों में एक-दूसर
World: भारत और UAE ने आपसी रिश्तों को और मजबूत करने के लिए नई दिल्ली में अपनी 7वीं काउंसलर मीटिंग की। इस बैठक में दोनों देशों ने तय किया कि वे लोगों की आवाजाही, अपराधियों के प्रत्यर्पण और कानूनी मदद के मामलों में एक-दूसरे का साथ देंगे। यह फैसला भारत और UAE की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है।
यह मीटिंग बुधवार, 22 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में हुई। भारत की तरफ से विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन और UAE की तरफ से विदेश मंत्रालय के अंडरसेक्रेटरी ओमर ओबैद मोहम्मद अल हेसन अल शमसी ने अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व किया। बैठक के दौरान भारत ने UAE सरकार का शुक्रिया अदा किया क्योंकि उन्होंने वहां रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा और उनकी भलाई के लिए कई जरूरी कदम उठाए हैं।
इस समझौते का सीधा असर उन लाखों भारतीयों पर पड़ेगा जो UAE में नौकरी या बिजनेस करते हैं। दोनों देशों ने वीजा नियमों को और आसान बनाने और कानूनी मामलों को तेजी से सुलझाने पर सहमति जताई है। यह पूरी चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के बीच हुई पिछली बातचीत का नतीजा है, जो जून 2026 में फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान हुई थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर इस बैठक की जानकारी साझा की। मीटिंग में इस बात पर जोर दिया गया कि दोनों देश सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ाएंगे और कानूनी सहायता के मामलों को जल्द से जल्द निपटाएंगे ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।