India-Nepal बॉर्डर पर हाई अलर्ट, बिना ID Card के नहीं मिलेगा प्रवेश, सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

UP/Bihar: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत और नेपाल की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी कर दी गई है। अब बिना किसी वैध पहचान पत्र (ID Card) के सीमा पार करने वाले लोगों पर सख्त रोक लगा दी गई है। 15 अगस्त को होने वाले 77वे

UP/Bihar: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत और नेपाल की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी कर दी गई है। अब बिना किसी वैध पहचान पत्र (ID Card) के सीमा पार करने वाले लोगों पर सख्त रोक लगा दी गई है। 15 अगस्त को होने वाले 77वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है ताकि सुरक्षा पुख्ता रहे।

सीमा पर चौकसी 10 अगस्त से ही बढ़ा दी गई थी, लेकिन 13 अगस्त को पश्चिमी चंपारण और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट की सूचना मिली है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 47वीं, 44वीं और 51वीं बटालियन के जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। कमांडेंट संजीव कुमार सिंह और नौतनवा के सीओ बसंत सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाए।

महाराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी सोनौली सीमा का निरीक्षण किया है। वहीं झनकैया थाना प्रभारी देवेंद्र गौरव ने बताया कि संदिग्धों की तलाश में होटलों और ढाबों पर छापेमारी की जा रही है और वाहनों की सघन चेकिंग हो रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की तस्वीरें जारी किए जाने के बाद सीमा पर निगरानी और बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियां अब डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही हैं। एसएसबी के जवान जंगलों और सीमावर्ती इलाकों में पैदल गश्त कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, अवैध हथियारों, नशे की तस्करी और कैश की आवाजाही को रोकना है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे, तो तुरंत सुरक्षा बलों को सूचित करें।