India A ने जीता ट्राई-सीरीज खिताब, Vaibhav Sooryavanshi ने 29 गेंदों में कूटे 94 रन
World : श्रीलंका के डंबुला में खेले गए ट्राई-सीरीज फाइनल में India A ने शानदार जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने Sri Lanka A को 66 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने अ
World : श्रीलंका के डंबुला में खेले गए ट्राई-सीरीज फाइनल में India A ने शानदार जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने Sri Lanka A को 66 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया।
मैच की बात करें तो India A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 377/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में Sri Lanka A की टीम 47.1 ओवर में 311 रन बनाकर पूरी तरह आउट हो गई। इस जीत में कप्तान तिलक वर्मा ने 67 रन बनाए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 और प्रियांश आर्य ने 39 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में यश ठाकुर और विपराज निगम ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके।
वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों में 94 रन बनाकर मैदान पर तबाही मचा दी। उन्होंने केवल 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो List A क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज फिफ्टी है। इस धमाकेदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद वैभव ने बताया कि लीग स्टेज में कम रन बनाने और विपक्षी खिलाड़ियों के साथ हुए विवाद के बावजूद उन्हें कोई दबाव महसूस नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी प्लानिंग पर भरोसा किया और अपने नेचुरल गेम से खेला।
श्रीलंका की तरफ से सदीरा समरविक्रमा ने 52 और वानुजा सहान ने 62 रन बनाए, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे। वैभव सूर्यवंशी की इस शानदार फॉर्म के बाद अब जून 2026 के अंत में उनका T20 फॉर्मेट में इंडिया डेब्यू होने वाला है।