Lucknow में भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच कल, बारिश का डर खत्म लेकिन गर्मी बढ़ाएगी मुश्किलें

Lucknow: भारत और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमें दूसरे वनडे मैच के लिए तैयार हैं। यह मुकाबला 17 जून, 2026 को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

Lucknow: भारत और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमें दूसरे वनडे मैच के लिए तैयार हैं। यह मुकाबला 17 जून, 2026 को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। पहले मैच में बारिश ने काफी खलल डाला था, इसलिए इस बार सभी की नजरें मौसम के मिजाज पर टिकी हैं।

ताजा मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ में बारिश की संभावना न के बराबर है, इसलिए पूरे 50 ओवर का मैच होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए भीषण गर्मी एक बड़ी चुनौती होगी। मैच के दिन दोपहर तक तापमान 40°C के आसपास रहने का अनुमान है। हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से लोगों को यह तापमान 45°C जैसा महसूस हो सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 44.3°C और न्यूनतम 35.9°C रहने की संभावना है।

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने इस पर अपनी राय देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को मौसम का बहाना नहीं बनाना चाहिए, चाहे गर्मी कितनी भी ज्यादा क्यों न हो। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है, इसलिए खेल बिना किसी रुकावट के पूरा होगा। शाम होते-होते मौसम में कुछ राहत मिल सकती है और तापमान गिरकर 33°C तक आ सकता है।

बता दें कि पहला वनडे मैच धर्मशाला में हुआ था, जहां बारिश की वजह से टॉस में चार घंटे से ज्यादा की देरी हुई थी। उस मैच को घटाकर 25 ओवर प्रति टीम कर दिया गया था, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इकाना स्टेडियम में अप्रैल से सितंबर के बीच आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं होते हैं, क्योंकि इस दौरान यहां तापमान बहुत अधिक रहता है।