Delhi, UP, Bihar समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने गुजरात और राजस्थान के लिए जारी की चेतावनी

Delhi: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और गुजरात समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट जारी किया है. आने वाले कुछ दिन

Delhi: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और गुजरात समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट जारी किया है. आने वाले कुछ दिनों तक कई इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है.

दिल्ली में कल बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश हो सकती है और साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. शाम और रात के समय भी हल्की बारिश की उम्मीद है. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगा, जो सामान्य से कम रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. यूपी के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. बिहार में 24 से 26 जुलाई के बीच छिटपुट बारिश के साथ बिजली कड़कने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. यहाँ तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है.

राजस्थान और गुजरात में मौसम ज्यादा गंभीर दिख रहा है. पूर्वी राजस्थान में बेहद भारी बारिश का अनुमान है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है. गुजरात के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, खासकर सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में तेज बारिश की संभावना है.

IMD के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत में मानसून सक्रिय रहेगा. इस वजह से शहरों में जलभराव, सड़कों पर पानी भरने और यातायात में बाधा जैसी समस्याएं आ सकती हैं. कच्चे रास्तों और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई है.