Delhi, UP समेत 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद; IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi/UP : उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के लिए अगले 4 दिनों का बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश की चेता

Delhi/UP : उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के लिए अगले 4 दिनों का बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई से 12 जुलाई के बीच दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। झारखंड और ओडिशा के पास बने एक डिप्रेशन की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई तक लगातार बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड सरकार ने खतरे वाले इलाकों में SMS के जरिए चेतावनी भेजना शुरू कर दिया है और इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों और लैंडस्लाइड वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में हालात काफी गंभीर रहे। 6 जुलाई को रेड अलर्ट के बाद 7 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एहतियात के तौर पर मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के स्कूल और कॉलेज 6 और 7 जुलाई को बंद रखे गए। महाराष्ट्र सरकार ने निजी दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी और गैर-जरूरी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की।

भारी बारिश का असर यातायात पर भी पड़ा है। 6 जुलाई को मुंबई में जलभराव की वजह से Western Railway की 20 से ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेनें फंस गईं। लैंडस्लाइड और पानी भरने के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराना हाईवे बंद करना पड़ा, साथ ही मुंबई-पुणे रूट की ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गईं।

IMD ने मछुआरों को भी चेतावनी दी है कि वे 7 जुलाई तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में न जाएं। मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ आने का खतरा भी जताया गया है।