Bihar, Delhi समेत 4 राज्य में भारी बारिश के लिए IMD ने जारी किया Alert, अगले एक हफ्ते तक होगी बारिश

Delhi/UP/Bihar/Rajasthan: उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में अगले एक हफ्ते तक बारिश होने की चेतावनी दी है। इस

Delhi/UP/Bihar/Rajasthan: उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में अगले एक हफ्ते तक बारिश होने की चेतावनी दी है। इस बारिश से जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है।

Delhi-NCR की बात करें तो 7 जुलाई को बादल छाए रहेंगे और दोपहर से रात तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 7 से 9 जुलाई और फिर 11 जुलाई को व्यापक रूप से बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी यूपी में 8 से 11 जुलाई के बीच और पश्चिमी यूपी में 9 से 11 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। 8 जुलाई को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना जताई गई है।

बिहार के कई जिलों में 8 जुलाई को भारी बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 7, 8 और 11 जुलाई को अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होगी, जबकि 10 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

राजस्थान में भी मानसून अब जोर पकड़ेगा। पूर्वी राजस्थान में 6 से 10 जुलाई तक व्यापक बारिश होगी, जिसमें कुछ दिन बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। पूरे हफ्ते राजस्थान के दोनों हिस्सों में बिजली कड़कने और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2-3 दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर अरब सागर के बाकी हिस्सों को कवर कर लेगा, जिससे पूरा देश मानसून के दायरे में आ जाएगा। हालांकि, जुलाई महीने के लिए पूरे भारत की औसत बारिश सामान्य से थोड़ी कम (94%) रहने का अनुमान है, लेकिन उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश सामान्य या उससे ज्यादा हो सकती है।