Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) आज नई दिल्ली में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इस मीटिंग में साल 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून की लंबी अवधि के पूर्वानुमान के बारे में जानकारी दी जाएगी। जून से सितंबर के बीच
Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) आज नई दिल्ली में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इस मीटिंग में साल 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून की लंबी अवधि के पूर्वानुमान के बारे में जानकारी दी जाएगी। जून से सितंबर के बीच देश में कितनी बारिश होगी, इस पर मौसम विभाग अपनी रिपोर्ट पेश करेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कब और कहां होगी?
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आज सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के लिए नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) के महिका हॉल को चुना गया है।
कौन-कौन देंगे जानकारी?
इस मौके पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन प्रेस को संबोधित करेंगे। उनके साथ IMD के महानिदेशक (DGM) डॉ. एम. मोपात्रा भी मौजूद रहेंगे, जो मानसून से जुड़ी तकनीकी जानकारियां साझा करेंगे।
क्या है इस मीटिंग का मुख्य मकसद?
इस कॉन्फ्रेंस का पूरा फोकस साल 2026 के मानसून सीजन पर है। इसमें जून से सितंबर तक होने वाली मौसमी बारिश का अनुमान बताया जाएगा। यह जानकारी किसानों और आम जनता के लिए बहुत जरूरी होती है क्योंकि इसी के आधार पर खेती और अन्य तैयारियां की जाती हैं।