Delhi, UP, Bihar समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का Orange Alert, IMD ने दी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Delhi/UP/Bihar: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार, 18 जुलाई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ‘ऑरेंज

Delhi/UP/Bihar: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार, 18 जुलाई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली-NCR की बात करें तो यहां मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ जगहों पर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भरने और विजिबिलिटी कम होने का डर है, जिससे ट्रैफिक जाम लग सकता है। हालांकि, इस बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में 19 और 20 जुलाई को भी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, बरेली और कानपुर समेत 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। प्रशासन ने कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों और खुले में फसल रखने वाले किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

बिहार के पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत 21 जिलों में बिजली गिरने और बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 55-60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तूफान के समय वे पक्के मकानों में शरण लें।

इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन (landslide) का खतरा बना हुआ है, इसलिए पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है। मछुआरों और किसानों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।