Delhi, UP, Bihar समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जताया बादल फटने और भूस्खलन का खतरा
Delhi/UP/Bihar : लंबे इंतजार के बाद मानसून एक बार फिर जोरदार तरीके से लौट आया है। अगले एक हफ्ते तक जम्मू-कश्मीर से लेकर असम तक कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर-पश्चिम भारत के राज्य
Delhi/UP/Bihar : लंबे इंतजार के बाद मानसून एक बार फिर जोरदार तरीके से लौट आया है। अगले एक हफ्ते तक जम्मू-कश्मीर से लेकर असम तक कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों पर दिखेगा, जिससे आम जनजीवन और खेती पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले तीन-चार दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। पर्वतीय इलाकों में स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है, जहां बादल फटने, अचानक बाढ़ (Flash Flood) और भूस्खलन का खतरा जताया गया है।
खेती-किसानी के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। जून के महीने में देश भर में करीब 40 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई के पहले हफ्ते में दक्षिण और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश हुई, लेकिन दूसरे हफ्ते में सूखे जैसे हालात बन गए थे जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। अब आईएमडी का मानना है कि इस बारिश से संतुलन सुधरेगा और जिन इलाकों में अब तक कम बारिश हुई है, वहां औसत बढ़ेगा।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस समय मानसूनी ट्रफ राजस्थान के गंगानगर से रोहतक और सुल्तानपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है। साथ ही झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और बंगाल की खाड़ी के ऊपर कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इन प्रणालियों के एक साथ सक्रिय होने की वजह से पिछले 24 घंटों में देश के 80 प्रतिशत हिस्से में बारिश हुई है।
आने वाले समय में उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून ट्रफ के खिसकने से अच्छी बारिश के आसार हैं। बुधवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है, जबकि गुरुवार तक इसका असर उत्तर भारत के राज्यों में बना रहेगा। मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय इलाकों, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश का अनुमान है। 23 जुलाई के बाद बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में मानसून सक्रिय रहेगा।