Delhi, UP, Bihar समेत 15 राज्यों में भारी बारिश के लिए IMD का अलर्ट, अगले कुछ दिन बरसेंगे बदरा
Delhi-NCR: देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 अगस्त, 2026 के लिए दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और राजस्थान समेत कुल 15 राज्यों में
Delhi-NCR: देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 अगस्त, 2026 के लिए दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और राजस्थान समेत कुल 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से मौसम का मिजाज बदला है और कई जगहों पर तेज बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त के पहले हफ्ते में दिल्ली-NCR में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। गुजरात, राजस्थान, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में जलभराव, अचानक बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।
पहाड़ी इलाकों की बात करें तो उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर से सटे क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण रास्ते बंद होने और लैंडस्लाइड होने की आशंका है। IMD ने 3 से 8 अगस्त तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बिजली कड़कने और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।
मैदानी इलाकों में भी बारिश का असर दिखेगा। 3 अगस्त को लखनऊ में हल्की से भारी बारिश और 4 अगस्त को गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में 3 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान के अजमेर और उत्तराखंड के गढ़वाल डिवीजन में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा है कि लोग गैरजरूरी यात्रा टालें और नदियों या जलाशयों से दूर रहें। मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम के ताजा अपडेट देखते रहें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाएं।