UP, Bihar, Delhi समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
UP, Bihar, Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक मानसून का असर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत मे
UP, Bihar, Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक मानसून का असर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में काफी ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में 3 या 4 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
IMD ने बताया कि इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है और कुछ इलाकों में यह 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश के कारण भूस्खलन और चट्टानें खिसकने का खतरा बना हुआ है।
आम लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान बिना वजह यात्रा न करें और स्थानीय प्रशासन की बातों को मानें। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी क्योंकि जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। किसानों और मछुआरों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
अलग-अलग राज्यों की स्थिति पर नजर डालें तो दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है और वहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई से मानसून पूरी तरह सक्रिय होगा, जिसमें पश्चिमी यूपी में भारी बारिश और पूर्वी यूपी में मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार के कई जिलों में 29 जुलाई को तेज हवाएं और बारिश होगी, जबकि 31 जुलाई से 3 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 3 अगस्त तक और पश्चिमी राजस्थान में 2 अगस्त तक व्यापक बारिश की संभावना है।
मौसम के इस बदलाव का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव (Deep Depression) है, जिसका असर पूरे भारत के कई हिस्सों में दिख रहा है। इसी बीच असम में बाढ़ का कहर जारी है, जहां पिछले 24 घंटों में 7 लोगों की मौत हो गई और कुल मरने वालों की संख्या 75 तक पहुंच गई है।