Delhi: उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में गर्मी ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ही तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर चला गया है। IMD ने चेतावनी दी है कि दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्
Delhi: उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में गर्मी ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ही तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर चला गया है। IMD ने चेतावनी दी है कि दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक लू का भयंकर असर रहेगा। दिल्ली में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया है।
किन राज्यों में कब तक रहेगा लू का असर?
मौसम विभाग के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में गर्मी का असर इस तरह रहेगा:
| राज्य/क्षेत्र |
तारीख |
स्थिति |
| पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, UP |
26 अप्रैल तक |
लू की संभावना |
| राजस्थान, मध्य प्रदेश |
24 से 26 अप्रैल |
गंभीर अलर्ट |
| विदर्भ, छत्तीसगढ़ |
24 से 27 अप्रैल |
हीटवेव की स्थिति |
| बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल |
23 अप्रैल |
लू का असर |
मौसम वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार रातें भी गर्म हो रही हैं, जिससे शरीर को आराम नहीं मिल पा रहा है और स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई है।
स्कूलों के समय में बदलाव और बचाव के नियम
भीषण गर्मी को देखते हुए यूपी, एमपी और ओडिशा के स्कूलों ने अपने समय में बदलाव किया है। दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे बच्चों की असेंबली बाहर न करें और उन्हें पर्याप्त ठंडा पानी उपलब्ध कराएं।
- दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।
- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को टोपी या छाते से ढकें।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें और खूब तरल पदार्थ पिएं।
- गर्भवती महिलाओं और मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।