Delhi, Uttarakhand समेत उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जताया मानसून तेज होने का अनुमान

Delhi: उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून अब और ज्यादा असर दिखाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस मौसम बदलाव का सबसे ज्यादा असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देखने को मिलेगा।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन मानसून की सक्रियता बढ़ने से मंगलवार तक यह गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। तापमान में इस बड़ी गिरावट से शहर के लोगों को तपती गर्मी से निजात मिलेगी और मौसम ठंडा हो जाएगा।