IIT Delhi में AI इन हेल्थकेयर कोर्स का दूसरा बैच शुरू, प्रोफेशनल और ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Delhi: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने अपने Continuing Education Programme (CEP) के तहत ‘AI in Healthcare’ के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के दूसरे बैच की घोषणा की है। यह कोर्स उन लोगों के लिए है
Delhi: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने अपने Continuing Education Programme (CEP) के तहत ‘AI in Healthcare’ के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के दूसरे बैच की घोषणा की है। यह कोर्स उन लोगों के लिए है जो हेल्थकेयर सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करना सीखना चाहते हैं। छह महीने का यह ऑनलाइन प्रोग्राम वर्किंग प्रोफेशनल्स और ग्रेजुएट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इस कोर्स में क्लिनिकल डेटा, मेडिकल इमेजिंग, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और पब्लिक हेल्थ एनालिटिक्स जैसे जरूरी विषयों पर फोकस किया जाएगा। साथ ही इसमें मशीन लर्निंग (ML), डीप लर्निंग (DL) और जेनरेटिव AI के मॉड्यूल भी शामिल होंगे। यह प्रोग्राम लाइव ऑनलाइन वीकेंड सेशन के जरिए चलाया जाएगा ताकि नौकरी करने वाले लोग आसानी से इसे पूरा कर सकें।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आवेदन की आखिरी तारीख | 24 जुलाई, 2026 |
| कोर्स शुरू होने की तारीख | 31 जुलाई, 2026 |
| कोर्स खत्म होने की तारीख | 29 जनवरी, 2027 |
| कुल समय | 6 महीने (80 घंटे लाइव सेशन) |
| कोर्स फीस | ₹1,50,000 + 18% GST |
| योग्यता | संबंधित क्षेत्र के ग्रेजुएट प्रोफेशनल |
प्रोग्राम के अंत में छात्रों के लिए IIT Delhi कैंपस में दो दिन का ऑप्शनल इमर्शन प्रोग्राम भी होगा, जहां वे वर्कशॉप और एक्सपर्ट सेशन का हिस्सा बन सकेंगे। कोर्स पूरा करने के लिए 50% अटेंडेंस और कम से कम 40% मार्क्स लाना जरूरी होगा, जिसके बाद CEP, IIT Delhi की तरफ से ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस पूरे प्रोग्राम का संचालन Teamlease Edtech Ltd. सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर कर रहा है।
बता दें कि IIT Delhi और AIIMS Delhi मिलकर हेल्थकेयर में AI के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी बना रहे हैं, जिसे शिक्षा मंत्रालय से 330 करोड़ रुपये की ग्रांट मिली है। बैच 2 के लिए प्रोफेसर अनुप सिंह और प्रोफेसर अमित मेहंदीरत्ता प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर होंगे, जबकि प्रोफेसर मानव भटनागर CEP के हेड हैं।