Maharashtra: मुंबई के दो सबसे बड़े संस्थान IIT Bombay और IIM Mumbai ने हाथ मिलाया है। इन दोनों ने मिलकर ‘Digital Science and Business Management’ में एक नया ग्रेजुएशन प्रोग्राम शुरू किया है। यह चार साल का BS
Maharashtra: मुंबई के दो सबसे बड़े संस्थान IIT Bombay और IIM Mumbai ने हाथ मिलाया है। इन दोनों ने मिलकर ‘Digital Science and Business Management’ में एक नया ग्रेजुएशन प्रोग्राम शुरू किया है। यह चार साल का BS कोर्स होगा, जिसे खास तौर पर उन छात्रों के लिए बनाया गया है जो टेक्नोलॉजी और बिजनेस दोनों को एक साथ सीखना चाहते हैं।
एडमिशन की प्रक्रिया और फीस क्या होगी?
इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों को JEE Main की परीक्षा देनी होगी। सिलेक्शन के लिए JEE Main के स्कोर को 70% और इंटरव्यू को 30% वेटेज दिया जाएगा। पहले बैच में केवल 70 छात्रों को मौका मिलेगा। इस प्रोग्राम की सालाना फीस लगभग 6 से 7 लाख रुपये रहने की उम्मीद है।
कोर्स की खास बातें और करियर के मौके
IIM Mumbai के डायरेक्टर प्रो. मनोज तिवारी ने बताया कि इस कोर्स में AI, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और रोबोटिक्स जैसी नई टेक्नोलॉजी के साथ मार्केटिंग और फाइनेंस जैसे मैनेजमेंट विषय पढ़ाए जाएंगे। संस्थान ने इस कोर्स को पूरा करने वाले छात्रों के लिए 100% प्लेसमेंट की गारंटी दी है। साथ ही, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत, BS कोर्स के बाद छात्र IIM Mumbai से एक साल का MBA भी कर सकेंगे।
जरूरी तारीखें और एडमिशन टाइमलाइन
| विवरण |
संभावित समय |
| ऑफिशियल अनाउंसमेंट |
जनवरी-मार्च 2025 |
| एप्लीकेशन फॉर्म |
अक्टूबर-दिसंबर 2025 |
| आवेदन की आखिरी तारीख |
जनवरी 2026 |
| प्रवेश परीक्षा (DSAT/IPM-AT) |
फरवरी-मार्च 2026 |
| इंटरव्यू |
मई-जून 2026 |
| कोर्स की शुरुआत |
जुलाई-अगस्त 2026 |