Maharashtra: IIM Mumbai ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। संस्थान अब पहली बार अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है, जिससे छात्रों को ग्रेजुएशन लेवल पर ही मैनेजमेंट और डिजिटल साइंस की पढ़ाई का मौका
Maharashtra: IIM Mumbai ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। संस्थान अब पहली बार अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है, जिससे छात्रों को ग्रेजुएशन लेवल पर ही मैनेजमेंट और डिजिटल साइंस की पढ़ाई का मौका मिलेगा। इसके साथ ही संस्थान ने अपने पहले पीजी बैच के छात्रों को डिग्री देकर विदा किया है।
BS कोर्स क्या है और एडमिशन कैसे होगा?
IIM Mumbai डिजिटल साइंस और बिजनेस मैनेजमेंट में Bachelor of Science (BS) कोर्स शुरू करेगा। यह चार साल का फुल-टाइम प्रोग्राम होगा, जिसकी शुरुआत जुलाई 2026 से होने की उम्मीद है। एडमिशन के लिए संस्थान ने NTA से JEE (Main) के स्कोर स्वीकार करने का प्रस्ताव दिया है। 12वीं पास छात्र इसमें आवेदन कर सकेंगे, बशर्ते उनके कम से कम 60% अंक हों। साइंस के साथ-साथ कॉमर्स और आर्ट्स के छात्र भी इसके लिए पात्र होंगे।
कोर्स की फीस और पढ़ाई कहाँ होगी?
यह कोर्स IIM Mumbai के पुणे स्थित सैटेलाइट कैंपस में चलाया जाएगा। पुणे नगर निगम ने इसके लिए एक बिल्डिंग देने पर सहमति जताई है। फीस की बात करें तो इस कोर्स का सालाना खर्च 6 से 8 लाख रुपये के बीच हो सकता है, जिससे पूरे चार साल की कुल फीस लगभग 24 से 32 लाख रुपये तक जाएगी।
| विवरण |
जानकारी |
| कोर्स का नाम |
BS in Digital Science and Business Management |
| शुरुआत |
जुलाई 2026 |
| कैंपस |
पुणे (सैटेलाइट कैंपस) |
| योग्यता |
12वीं पास (न्यूनतम 60%) |
| संभावित फीस |
₹24 लाख से ₹32 लाख (कुल) |
| मुख्य विषय |
AI, ML, डेटा साइंस, फाइनेंस और मार्केटिंग |
पहले पीजी बैच का ग्रेजुएशन समारोह
11 अप्रैल 2026 को IIM Mumbai ने अपने पहले पीजी बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस मौके पर कुल 505 छात्रों को डिग्री मिली। इनमें जनरल MBA के 300 और ऑपरेशंस व सप्लाई चेन मैनेजमेंट के 177 छात्र शामिल थे। इसके अलावा सस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंट और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के छात्रों को भी डिग्री दी गई। इस समारोह में NSE के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान और IIM मुंबई के चेयरमैन शशि किरण शेट्टी मौजूद थे।