JoSAA काउंसलिंग: छात्रों की पहली पसंद बना IIIT लखनऊ, 10,201 रैंक पर बंद हुई सीट
UP: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जोसा (JoSAA) काउंसलिंग के पहले चरण में IIIT लखनऊ ने छात्रों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। यह संस्थान छात्रों की पहली पसंद बनकर उभरा है और इसकी क्लोजिंग रैंक 10,201 रही। संस्थान का बेहतरी
UP: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जोसा (JoSAA) काउंसलिंग के पहले चरण में IIIT लखनऊ ने छात्रों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। यह संस्थान छात्रों की पहली पसंद बनकर उभरा है और इसकी क्लोजिंग रैंक 10,201 रही। संस्थान का बेहतरीन प्लेसमेंट रिकॉर्ड, इंडस्ट्री के साथ जुड़ाव और नया सिलेबस इसकी लोकप्रियता की मुख्य वजह है।
IIIT लखनऊ के डायरेक्टर ए.एम. शेरी ने बताया कि 10,201 की ऑल इंडिया रैंक (AIR) का मतलब है कि छात्र ने जेईई मेन 2026 में लगभग 99.34 प्रतिशत परसेंटाइल हासिल किया है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अब छात्र केवल पुराने और नामी संस्थानों के पीछे नहीं भाग रहे, बल्कि वे उन कॉलेजों को चुन रहे हैं जहां प्लेसमेंट अच्छा हो और पढ़ाई का स्तर ऊंचा हो।
काउंसलिंग की प्रक्रिया और जरूरी तारीखों की बात करें तो रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 11 जून 2026 को खत्म हो चुकी थी। पहले चरण के सीट आवंटन के नतीजे 13 जून को जारी किए गए थे। जिन छात्रों को सीट मिली है, उन्हें 26 जून 2026 तक फीस जमा करनी होगी और अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऑनलाइन रिपोर्टिंग का काम 13 जून से 26 जून तक चलेगा।
अगर किसी को पेमेंट करने में दिक्कत आती है, तो उसके लिए 29 जून को एक समाधान विंडो दी गई है। दूसरे चरण का सीट आवंटन 30 जून 2026 को होगा। कुल मिलाकर काउंसलिंग के पांच या छह राउंड होंगे।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| IIT प्रवेश आधार | जेईई एडवांस्ड रैंक |
| NIT/IIIT/GFTI प्रवेश आधार | जेईई मेन रैंक |
| 12वीं में जरूरी अंक (General) | 75% या टॉप 20 परसेंटाइल |
| 12वीं में जरूरी अंक (SC/ST/PWD) | 65% |
| PPP IIIT में सबसे डिमांडिंग | IIIT लखनऊ |
| अन्य डिमांडिंग PPP IIIT | IIIT पुणे और IIIT श्री सिटी |
| सबसे प्रतिस्पर्धी CFTI | IIIT इलाहाबाद |