IIIT Delhi की छात्रा Aanya Singh ने नेशनल फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
Delhi: दिल्ली के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। IIIT-Delhi की बी.टेक छात्रा Aanya Singh ने राष्ट्रीय स्तर की फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है। IIIT-Delhi के आधिकारिक X (T
Delhi: दिल्ली के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। IIIT-Delhi की बी.टेक छात्रा Aanya Singh ने राष्ट्रीय स्तर की फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है।
IIIT-Delhi के आधिकारिक X (Twitter) हैंडल @IIITDelhi ने 2 जुलाई 2026 को इस कामयाबी की जानकारी साझा की। संस्थान ने बताया कि Aanya Singh ने 21st National Figure Skating Championship में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के देहरादून में स्थित Himadri Ice Rink में आयोजित की गई थी।
संस्थान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए छात्रा की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। यह जानकारी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे अन्य आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर भी साझा की गई है।