Automobile: Hyundai Motor और TVS Motor ने हाथ मिला लिया है। दोनों कंपनियां भारत के लिए खास इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (E3W) बनाएंगी। इसका मकसद शहर के आखिरी छोर तक सामान और सवारी पहुँचाने की सुविधा को बेहतर बनाना है। यह साझेद
Automobile: Hyundai Motor और TVS Motor ने हाथ मिला लिया है। दोनों कंपनियां भारत के लिए खास इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (E3W) बनाएंगी। इसका मकसद शहर के आखिरी छोर तक सामान और सवारी पहुँचाने की सुविधा को बेहतर बनाना है। यह साझेदारी 20 अप्रैल 2026 को सियोल और नई दिल्ली में एक समझौते के जरिए पक्की हुई है।
इस नई इलेक्ट्रिक ऑटो में क्या होगा खास
भारत की सड़कों और मौसम को ध्यान में रखकर इन गाड़ियों को डिजाइन किया जाएगा। इनमें मानसून के समय खराब सड़कों के लिए ग्राउंड क्लीयरेंस को एडजस्ट करने की सुविधा होगी। साथ ही, गर्मी से बचाने के लिए बेहतर थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। इन गाड़ियों का इस्तेमाल सवारी ढोने, सामान पहुँचाने और इमरजेंसी सेवाओं के लिए किया जा सकेगा।
दोनों कंपनियों की क्या होगी जिम्मेदारी
- Hyundai Motor: गाड़ी के डिजाइन और नई तकनीक पर काम करेगी।
- TVS Motor: अपने इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी और भारत में मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री संभालेगी।
- लोकल काम: पुर्जों का निर्माण भारत में ही होगा, जिससे लागत कम होगी और रोजगार के नए मौके मिलेंगे।
TVS Motor के शेयर पर एक्सपर्ट्स की राय
इस साझेदारी के बाद शेयर बाजार के जानकारों ने TVS Motor पर भरोसा जताया है। JPMorgan और Morgan Stanley दोनों ने ही कंपनी के टारगेट प्राइस को बढ़ाया है।
| संस्था (Expert) |
रेटिंग |
टारगेट प्राइस (Target Price) |
| JPMorgan |
Overweight |
₹4,440 |
| Morgan Stanley |
Overweight |
₹4,327 |
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.