Lucknow के होटल में पति ने पत्नी को इंजीनियर के साथ पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में स्थित एक होटल में उस समय भारी हंगामा मच गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को एक इंजीनियर के साथ कमरे में पकड़ लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जि
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में स्थित एक होटल में उस समय भारी हंगामा मच गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को एक इंजीनियर के साथ कमरे में पकड़ लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें होटल के अंदर काफी शोर-शराबा होता दिख रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला Continental Hotel का है। महिला पहले बांदा में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करती थी। उसने अपने पति को बताया था कि वह अपने बॉस के साथ साइट इंस्पेक्शन के लिए जा रही है, लेकिन पति ने उसे होटल के कमरे में एक इंजीनियर के साथ पाया। पकड़े जाने के बाद मौके पर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने तुरंत गोमतीनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इंजीनियर और महिला से पूछताछ की और बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।
इस मामले में शामिल इंजीनियर की पहचान उदय प्रताप के रूप में हुई है, जो Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam में अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) हैं। वह पहले बांदा में तैनात थे और बाद में उनका ट्रांसफर गोंडा हो गया था। वहीं उदय प्रताप ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वायरल वीडियो पुराना है। उन्होंने दावा किया कि वह लखनऊ में एक प्रेजेंटेशन के सिलसिले में आए थे और कंप्यूटर ऑपरेटर उनकी प्रेजेंटेशन बनाने में मदद कर रही थीं।
अब इस पूरे मामले की जांच बिजली विभाग ने अपने हाथ में ले ली है। Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam ने विभागीय जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला को लखनऊ क्यों बुलाया गया था और होटल में उनके मौजूद रहने की असल वजह क्या थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।