Finance: देश के बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने साल 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक ने इस बार 19,221 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल के मुकाबले 9% ज्यादा है। साथ ही बैंक ने अपने श
Finance: देश के बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने साल 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक ने इस बार 19,221 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल के मुकाबले 9% ज्यादा है। साथ ही बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए 13 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी तय किया है।
HDFC Bank के वित्तीय नतीजे और मुख्य आंकड़े
बैंक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो डिपॉजिट और लोन दोनों में बढ़ोत्तरी हुई है। कुल डिपॉजिट 14.4% बढ़कर 31.05 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गया है, जबकि ग्रॉस एडवांसेज 12% बढ़कर 29.6 लाख करोड़ रुपये हो गए हैं। बैंक की नेट इनकम में भी 11% की ग्रोथ देखी गई है।
| विवरण |
आंकड़े (Q4 FY2026) |
| शुद्ध मुनाफा (PAT) |
₹19,221 करोड़ |
| नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) |
₹39,793.13 करोड़ |
| कुल डिपॉजिट |
₹31.05 लाख करोड़ |
| ग्रॉस एडवांसेज |
₹29.6 लाख करोड़ |
| CASA डिपॉजिट |
₹10.6 लाख करोड़ |
| डिविडेंड |
₹13 प्रति शेयर |
शेयर बाजार का हाल और एक्सपर्ट्स की राय
नतीजों के बाद HDFC Bank के शेयर में तेजी देखी गई और यह नियमित ट्रेडिंग में 4.09% बढ़ा। हालांकि, 2026 में यह शेयर 20% से ज्यादा गिर चुका है और अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर (₹727) के करीब ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स ने इस शेयर पर ‘Strong Buy’ की रेटिंग दी है और भविष्य में अच्छी बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई है।
- औसत टारगेट प्राइस: ₹1,075.00
- Macquarie का टारगेट: ₹1,200
- Motilal Oswal का टारगेट: ₹1,175
- Bernstein का टारगेट: ₹1,150
- Anand Rathi की राय: Hold (टारगेट ₹949)
बैंक के मैनेजमेंट में भी कुछ बदलाव हुए हैं। अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद केकी मिस्त्री को अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बैंक ने अपनी सब्सिडरी HDFC Life Insurance में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश को भी मंजूरी दी है।
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.