Finance : नोएडा बेस्ड दिग्गज टेक कंपनी HCLTech ने वित्त वर्ष 2026 के अपने नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने बताया कि Advanced AI की बढ़ती मांग की वजह से उसके राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, नतीजों के बाद शेयर बाजार मे
Finance : नोएडा बेस्ड दिग्गज टेक कंपनी HCLTech ने वित्त वर्ष 2026 के अपने नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने बताया कि Advanced AI की बढ़ती मांग की वजह से उसके राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, नतीजों के बाद शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई है।
HCLTech के नतीजों और कमाई का पूरा हिसाब
कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में उसका राजस्व 3.9% बढ़ा है। सेवाओं से होने वाली कमाई में 4.8% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने नए सौदों के जरिए 9.3 बिलियन डॉलर की डील हासिल की है। AI सेक्टर से कंपनी की सालाना कमाई 620 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।
| विवरण |
आंकड़े |
| कुल राजस्व (USD) |
14.7 बिलियन डॉलर |
| नेट इनकम (शुद्ध लाभ) |
17,361 करोड़ रुपये |
| EBIT (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) |
22,397 करोड़ रुपये |
| कुल डिविडेंड (FY26) |
₹60 प्रति शेयर |
| नए फ्रेशर्स की भर्ती |
11,744 |
| एट्रिशन रेट (नौकरी छोड़ने की दर) |
12.5% |
शेयरधारकों के लिए डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट
कंपनी के बोर्ड ने चौथी तिमाही के लिए 24 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस तरह पूरे साल का कुल डिविडेंड 60 रुपये प्रति शेयर हो गया है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल 2026 तय की गई है।
Experts की राय और शेयरों का Target Price
चौथी तिमाही के कमजोर प्रदर्शन और अगले साल के अनुमानों की वजह से कई ब्रोकरेज फर्मों ने अपने टारगेट प्राइस बदल दिए हैं। अमेरिका के टेलीकॉम क्लाइंट्स के बजट में कटौती और कुछ SAP प्रोजेक्ट्स रद्द होने से कंपनी पर असर पड़ा है। एक्सपर्ट्स की राय इस प्रकार है:
- Nomura: ‘Buy’ रेटिंग बरकरार, टारगेट ₹1,600 (पहले ₹1,700 था)
- JPMorgan: ‘Neutral’ रेटिंग, टारगेट ₹1,370 (पहले ₹1,419 था)
- HSBC: ‘Hold’ रेटिंग, टारगेट ₹1,480 (पहले ₹1,560 था)
- Motilal Oswal: ‘Buy’ रेटिंग, टारगेट ₹1,650
- ICICI Securities: ‘Reduce’ रेटिंग, टारगेट ₹1,390
- Choice International: ‘Add’ रेटिंग, टारगेट ₹1,500
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.