Hathnikund Barrage से छोड़ा गया पानी, Delhi में बढ़ सकता है Yamuna का जलस्तर
Delhi: हरियाणा के यमुनगर में स्थित Hathnikund Barrage से पिछले दो दिनों में अलग-अलग समय पर पानी छोड़ा गया है। इसकी वजह से यमुना नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। Central Water Commission (CWC) ने अनुमान जताया
Delhi: हरियाणा के यमुनगर में स्थित Hathnikund Barrage से पिछले दो दिनों में अलग-अलग समय पर पानी छोड़ा गया है। इसकी वजह से यमुना नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। Central Water Commission (CWC) ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में दिल्ली में यमुना का पानी धीरे-धीरे बढ़ेगा।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (28 जुलाई) को सुबह 6 बजे पानी की मात्रा 2,149 क्यूसेक थी, जो शाम 6 बजे तक बढ़कर 24,576 क्यूसेक तक पहुंच गई। इसके बाद बुधवार (29 जुलाई) तड़के 2 बजे यह फिर से 24,478 क्यूसेक के स्तर पर पहुंची और सुबह 11 बजे तक घटकर 8,119 क्यूसेक रह गई। आमतौर पर बैराज से छोड़ा गया पानी करीब 48 घंटे बाद दिल्ली पहुंचता है।
यमुना के जलस्तर को लेकर प्रशासन ने कुछ खास निशान तय किए हैं। ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 204.50 मीटर जलस्तर होने पर चेतावनी जारी की जाती है और 205.33 मीटर पर इसे खतरे का निशान माना जाता है। अगर पानी 206 मीटर तक पहुंच जाता है, तो निचले इलाकों से लोगों को हटाने के आदेश दिए जाते हैं। वहीं, अगर पानी की मात्रा 2.5 लाख क्यूसेक से ज्यादा होती है, तो इसे हाई फ्लड की श्रेणी में रखा जाता है।
SANDRP के एक्सपर्ट भीम सिंह रावत ने बताया कि ऊपरी इलाकों में बारिश होने की वजह से पानी के स्तर में यह बदलाव आ रहा है। दूसरी तरफ, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पानी का तेज बहाव नदी की सफाई में मदद करेगा जिससे पानी की क्वालिटी बेहतर होगी। फिलहाल दिल्ली जल बोर्ड और नगर निगम अलर्ट पर हैं।