Haryana में वोटर लिस्ट का पहला फेज पूरा, 33 लाख नाम कटे; Gurgaon और Faridabad में सबसे ज्यादा असर

Haryana: राज्य में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 का पहला चरण पूरा हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ए. श्रीनिवास ने बताया कि 25 जुलाई 2026 को यह फेज खत्म हुआ। इस प्रक्रिया में 20,629 बूथ लेवल अधिक

Haryana: राज्य में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 का पहला चरण पूरा हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ए. श्रीनिवास ने बताया कि 25 जुलाई 2026 को यह फेज खत्म हुआ। इस प्रक्रिया में 20,629 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) ने 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों को फॉर्म बांटे थे, जिनमें से 1.72 करोड़ फॉर्म डिजिटल कर दिए गए हैं।

इस रिवीजन के दौरान करीब 33.84 लाख वोटरों के नाम रिकॉर्ड नहीं हो पाए। इनमें सबसे बड़ी वजह लोगों का स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट होना रही, जिससे 13.75 लाख नाम कटे। इसके अलावा 7.66 लाख वोटर मृत पाए गए, 9.36 लाख लोग अनुपस्थित थे और करीब 2.04 लाख वोटर पहले से ही रजिस्टर्ड थे। लगभग 1.01 लाख लोगों ने अन्य कारणों से फॉर्म जमा नहीं किए।

सबसे ज्यादा असर NCR के इलाकों में देखा गया है। अकेले Gurgaon और Faridabad में करीब 9.7 लाख वोटर अनमैप्ड पाए गए, जो राज्य के कुल अनमैप्ड वोटरों का 28.8% है। सिर्फ गुरुग्राम की बात करें तो यहाँ 4.6 लाख वोटर अनवेरिफाइड मिले हैं, जो वहां के कुल रजिस्टर्ड वोटरों का 29.3% है।

जांच के दौरान 28.62 लाख ऐसी एंट्रीज मिलीं जिनमें नाम, उम्र और पता एक जैसा था (DSE), जबकि 26.29 लाख वोटरों के डेटा में गड़बड़ी पाई गई। सबसे ज्यादा ऐसी गलतियां कुरुक्षेत्र (95,320), फतेहाबाद (92,736) और यमुनानगर (89,090) जिलों में मिलीं।

अब आगे की प्रक्रिया इस तरह रहेगी कि 31 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी, जिसे वेबसाइट या तय केंद्रों पर देखा जा सकेगा। 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक लोग अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। नाम जुड़वाने के लिए Form 6, नाम कटवाने के लिए Form 7 और सुधार के लिए Form 8 का इस्तेमाल करना होगा।

CEO ए. श्रीनिवास ने साफ किया कि बिना सुनवाई के किसी का नाम नहीं काटा जाएगा। जिन लोगों के डेटा में दिक्कत है, उन्हें BLO नोटिस देंगे। अगर कोई इस फैसले से खुश नहीं है, तो वह 15 दिन के अंदर जिला मजिस्ट्रेट और उसके बाद 30 दिन के अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अपील कर सकता है। फाइनल वोटर लिस्ट 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।