Haryana और Bihar के बीच चलेंगी सरकारी AC बसें, किफायती दरों पर होगा सफर
Haryana/Bihar: हरियाणा और बिहार की सरकारों ने राज्य के बीच सरकारी AC बसें चलाने का फैसला किया है। इसके लिए 10 जुलाई, 2026 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस सुविधा के शुरू होने से अब यात्रियों को निजी बसों के बजाय
Haryana/Bihar: हरियाणा और बिहार की सरकारों ने राज्य के बीच सरकारी AC बसें चलाने का फैसला किया है। इसके लिए 10 जुलाई, 2026 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस सुविधा के शुरू होने से अब यात्रियों को निजी बसों के बजाय सरकारी बसों में आरामदायक और सस्ता सफर करने का मौका मिलेगा।
इस समझौते पर हरियाणा सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरु और बिहार सरकार की ओर से राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने साइन किए हैं। इस दौरान हरियाणा परिवहन आयुक्त और BSRTC के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। उम्मीद है कि ये बस सेवाएं जुलाई 2026 के अंत तक शुरू हो जाएंगी।
इन बसों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन देना है। सरकारी बसों का संचालन एक तय समय-सारिणी के हिसाब से होगा, ताकि लोगों को समय पर पहुंचना आसान हो। दोनों राज्यों के परिवहन विभाग मिलकर इन बसों की सुरक्षा और क्वालिटी की निगरानी करेंगे।
यह सेवा विशेष रूप से त्योहारों के समय बहुत मददगार साबित होगी, क्योंकि अक्सर निजी ऑपरेटर किराया बढ़ा देते हैं। बिहार परिवहन विभाग के सचिव राजकुमार ने बताया कि अंतर्राज्यीय परिवहन नेटवर्क को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
इन आधुनिक AC बसों के जरिए हरियाणा के प्रमुख शहरों को बिहार के प्रमंडलों से जोड़ा जाएगा, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है:
| हरियाणा के शहर | बिहार के प्रमंडल |
|---|---|
| गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत और पानीपत | पटना, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर |
इस पहल से हरियाणा में काम करने वाले बिहार के लाखों प्रवासी मजदूरों, छात्रों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। अब उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और सफर भी सस्ता पड़ेगा।